वित्तीय विवरण का अर्थ क्या हैं? – परिभाषा, उदेश्य एवं प्रकार | What is Financial Statement in Hindi

वित्तीय विवरण का अर्थ क्या हैं
Spread the love

What is Financial Statement in Hindi, Vittiya Vivaran Kya Hai? – वित्तीय विवरण का अर्थ क्या है, वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं तथा इसकी परिभाषा व उदेश्य एवं विशेषता क्या हैं तथा इसके कितने प्रकार हैं। इन सभी के बारे में आज के इस पोस्ट में हम सभी समझने वाले हैं। अगर आप Management Accounting पेपर देने जा रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी होने वाला तथा जितने लोग इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है उनके लिए भी यह लेख उपयोगी होने वाला हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वित्तीय विवरण का अर्थ क्या हैं?

वित्तीय विवरण का अर्थ क्या हैं, उस विवरण पत्र से है जो वित्त से सम्बंधित सूचनाये देती हैं। जब किसी भी व्यवसाय (Business) की वित्तीय स्थिति का ज्ञान प्राप्त करना होता है तो एक चिट्ठा तथा लाभ-हानि खाता बनाया जाता हैं। ये दोनों ही व्यवसायिक वित्तीय विवरण-पत्र कहलाते हैं। ये विवरण-पत्र किसी न किसी रूप में वित्तीय स्थिति प्रकट करते हैं। चाहे वह सम्पतियों (Assets) तथा दायित्वों (Liabilities) के बारे में हो या लाभ-हानि (Profit & Loss) के बारे में हो या कोषों, रोकड़ (Cash) या कार्यशील पूंजी के बारे में हो अत: इन्ही वित्तीय विवरण पत्र कहा जाता हैं। अंशधारियों के हितो को ध्यान में रखकर जब इनका प्रकाशन किया जाता है तो इन्हें प्रकाशित लेखों के नाम से भी जाना जाता हैं। यह है वित्तीय विवरण का अर्थ क्या हैं इसकी पूरी जानकारी।



वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं?

वित्तीय विवरण (Financial Statement) से आशय, वित्तीय संग्रहित अंको का एकत्रित किया गया एक विवरण है जिसमे अंको को एक निर्धारित तरीके से समझने हेतु एकत्रित किया जाता हैं। इसका मूल उदेश्य व्यापारिक फर्म की वित्तीय संबंधी जानकारी देना होता हैं। यह एक निश्चित तारीख को व्यापार की क्या आर्थिक स्थिति है, इसको आर्थिक चिट्ठा के रूप में स्पस्ट करता हैं, फिर इससे यह भी जानकारी हासिल की जाती है की व्यापार की आय (Income) क्या है और वह अपने कार्यों को कहा तक सही और सक्षम रूप में आय का विवरण तैयार कर स्पष्ठ करता हैं।

वही दुसरे शब्दों में, वित्तीय विवरण का आशय चिट्ठा, लाभ-हानि खाता (Profit & Loss Account) या आय विवरण तथा आधिक्य विवरण से हैं। इन्ही विवरणों से सम्बंधित अनुसूचियों व संचालकों तथा अंकेछक की रिपोर्ट भी वित्तीय स्थिति को प्रकट करता हैं।

ऊपर हमने वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं? इसके बारे में जाना है अब वित्तीय विवरणों में शामिल किये जाने वाले तथ्यों के बारे में समझते हैं।

WHAT IS AUDITING? अंकेक्षण क्या है , और यह क्या काम करता है |  

वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं



वित्तीय विवरणों में निम्नाकित को शामिल किया जाता हैं।

  1. चिट्ठा, इसे वित्तीय चिट्ठा भी कहा जाता हैं।
  2. आय विवरण (Income Statement) या लाभ-हानि खाता (Profit & Loss Account) ।
  3. उपयुक्त दोनों के अतिरिक्त सिमित दायित्वों वाली कंपनियों में आवश्यकतानुसार वित्तीय विवरणों के अंतर्गत निम्नाकित भी बनाये जाते हैंदायित्वों
  4. कोष प्रवाह विवरण (Fund Flow Statement)
  5. रोकड़ प्रवाह विवरण (Cash Flow Statement)
  6. अनुमानित कार्यशील पूंजी का विवरण (Statement of estimated working capital)

उपयुक्त सभी वित्तीय किसी न किसी रूप में वित्तीय स्थिति को प्रकट करते हैं (चाहे वह सम्पतियों एवं दायित्वों के बारे में हो या लाभ और हानि के बारे में हो या कोष, रोकड़ या कार्यशील पूंजी के बारे में), इसलिए इन्हें वित्तीय विवरण कहा जाता हैं।

बिन कार्ड क्या हैं तथा बिन कार्ड और स्टोर्स लेजर के बिच अंतर क्या हैं – What is BIN Card or Stores Ledger



वित्तीय विवरण के उदेश्य क्या हैं?

वित्तीय विवरणों का प्रमुख उदेश्य उनके प्रयोगकर्ता के द्वारा सही निर्णय करने के लिए आवश्यक सूचनाये प्रदान करना हैं। वित्तीय विवरण प्राय: इन उदेश्यों से तैयार किये जाते हैं –

  • प्रबंधकों को आवश्यक सूचनाएं प्रदान करना – वित्तीय विवरणों के माध्यम से प्रबंधकों को नियोजन करने, निति-निर्धारण तथा प्रबंधकीय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सहायता मिलती हैं।
  • लाभदायक का मापन –  संस्था की लाभार्जन की शक्ति का अनुमान लगाने एवं मूल्यांकन करने हेतु स्थिति विवरण व आय विवरण बनाये जाते हैं।
  • वैधानिक अनिवार्यता – कंपनी जैसे संगठन में वित्तीय विवरण तैयार करना एक वैधानिक आवश्यकता हैं। अत: इन वैधानिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भी वित्तीय विवरण को तैयार किया जाता हैं।
  • तुलनात्मक अध्ययन – अन्य संस्थानों के मध्य तुलना करने तथा संस्था के विभिन्न वर्षो के माध्य तुलना करने के उदेश्य से भी वित्तीय विवरण को तैयार किया जाता हैं।
  • आर्थिक स्थिति की जानकारी के द्वारा – वित्तीय विवरणों में चिट्ठा एवं लाभ-हानि खाता (Profit & Loss Account) संस्था का एक संछिप्त चित्र प्रस्तुत करते हैं, जो की संस्था की आर्थिक स्थिति का उसकी तरलता, शोधनछमता तथा व्यापार चक्रों के प्रभावों को सहन करने की स्थिति को दर्शाता हैं।
  • अन्य उदेश्य – 
    1. कोष एवं रोकड़ प्रवाह की जानकारी
    2.संस्था के सामाजिक दायित्व की पूर्ति को प्रदर्शित करती हैं।
    3. संस्था की सही एवं उचित स्थिति प्रस्तुत करना।
    4. भावी क्रियाकलापों का आधार प्रस्तुत करना।

वित्तीय विवरण की परिभाषा क्या हैं (Vittiya Vivaran Kya Hai)

जाँन मेयर के अनुसार – वित्तीय विवरण किसी व्यवासायिक उपक्रम के लेखों को सारांश के रूप में प्रस्तुत करते हैं। आर्थिक चिट्ठा किसी निश्चित तिथि को सम्पतियों, दायित्व व पूंजी (Capital) की स्थिति को प्रकट करता हैं व आय विवरण (Income Statement) किसी अवधि के संचालन परिणामों को प्रकट करता हैं।

एन्थोनी के शब्दों में – वित्तीय विवरण (What is Financial Statement in Hindi) किसी व्यावसायिक उपक्रम की एक निश्चित अवधि से सम्बंधित आर्थिक गतिविधियों के अंतरिम प्रतिवेदनों को कहते हैं।What is Financial Statement in Hindi, वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं



निष्कर्ष – What is Financial Statement in Hindi

उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर निष्कर्ष रूप में हम यह कह सकते हैं की वित्तीय विवरण का आशय आर्थिक चिट्ठा (Balance Sheet), लाभ-हानि खाता (Profit & Loss Account) व आधिक्य विवरणों से सम्बंधित अनुसूचियो व संचालकों तथा अंकेछन का प्रतिवेदन भी सम्बंधित व्यवसाय की वित्तीय स्थिति को प्रदर्शित करता हैं।

उपरोक्त हमने इस लेख के माध्यम से आप सभी पाठको को वित्तीय लेखांकन का अर्थ क्या है तथा वित्तीय लेखांकन से आप क्या समझते हैं (What is Financial Accounting) व इनकी परिभाषा तथा उदेश्यों के बारे में विस्तार से जाना हैं।

उम्मीद करता हु की मेरे द्वारा दिया गया जानकारी आपको पसंद आया होगा तथा इस लेख को पढने के बाद आप सभी को वित्तीय लेखांकन क्या है इसका अर्थ क्या हैं (What is Financial Statement in Hindi) इनके बारे में विस्तार से जानकारी दिया है, जो की आपको इसके बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पढ़कर पसंद आया है तो इसे और भी लोगो के साथ जरुर शेयर करें और इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव है तो उसे आप हमें कॉमेंट्स के माध्यम से बता सकते हैं। यहाँ तक पढ़ने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद:

Join Telegram Follow Facebook
Quora Account YouTube




अन्य लेख आपके लिए हैं –


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top