Kisan Suvidha 2022 | किसान सुविधा 2022: Kisan Suvidha App, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

किसान सुविधा 2022 ऐप पोर्टल, kisan suvidha 2022, Farmer Suvidha Portal 2022 | किसान सुविधा 2022: Kisan Suvidha Yojana, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
Spread the love

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम Kisan Suvidha 2022 के बारे में जानकारी जानेंगे। किसान सुविधा योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे, इस योजना से आपको क्या लाभ मिलेगा आदि। किसान सुविधा 2022 योजना से सम्बंधित सभी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं। अगर आप भी Kisan Suvidha Yojana 2022, किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़िए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसान भाइयों के विकास करने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं को चलाया जा रहा हैं, इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता मिलता हैं। अभी हाल में ही सरकार के द्वारा किसान सुविधा ऐप को लांच किया गया है, तो चलिए अब जानते है किसान सुविधा 2022 के बारे में सभी जरुरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से।



Kisan Suvidha 2022 – Overview

योजना का नाम  Kisan Suvidha 2022
आर्टिकल का नाम  Kisan Suvidha 2022 | किसान सुविधा 2022: Kisan Suvidha App, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
योजना की शुरुवात किसने किया  भारत सरकार ने 
लाभार्थी  भारत के नागरिक होंगे 
योजना का मुख्य उदेश्य  फसल से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना 
स्थल  सम्पूर्ण भारत में 
वर्ष  2022
WWW.INDIAJOBRESULT.IN Click Here




Kisan Suvidha 2022 क्या हैं?

यह सरकार के द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लांच किया गया हैं। इस किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानो को खेती से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी को किसानो को प्रदान किया जायेगा। इस किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट अनुदान, डीलरों की जानकारी, किट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे जानकारिया किसानों को प्रदान की जाएगी। इससे किसान ने जो फसल की बुवाई की है उसमे काफी सुधार देखने को मिलेगा। 

“किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को हिंदी व अंग्रेजी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं”

Kisan Suvidha App/Portal का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नही है, Kisan Suvidha App/Portal बिलकुल निशुल्क हैं। इस पोर्टल पर डाटा जिला व ब्लाक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता हैं। Kisan Suvidha App/Portal को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम के द्वारा इसे विकसित किया गया हैं।

आपको बता दें किसान सुविधा 2022 पोर्टल को किसानो को जानकारी प्रदान करना हैं, इस किसान सुविधा 2022 से घर बैठे कृषि से समबन्धित सभी जानकारी किसानों को अब मिल पायेगा।



Kisan Suvidha 2022 का मुख्य उदेश्य क्या हैं?

Kisan Suvidha 2022 का मुख्य उदेश्य क्या हैं, चलिए अब इसे भी जान लेते है। दोस्तों, किसान सुविधा 2022 का मुख्य उदेश्य किसानों को फसल से समबन्धित जानकारी प्रदान करना हैं। जिससे की किसान वह फसल की गुणवता में सुधार कर पाए। किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से किसानों को फसल से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान किया जायेगा। जिससे की वह जागरूक हो पाएंगे और अपने फसल में सुधार कर सकेंगे। 

इसके अलावा इस किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से किसानों को कई अन्य सुविधाए मिलेंगे जैसे- कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन, प्लांट की जानकारी तथा मौषम की जानकारी आदि प्रदान किया जायेगा। किसनों द्वारा इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी समस्याओं का समाधान भी हो पायेगा। किसान सुविधा पोर्टल किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने से सहायता प्रदान करेगा।



Kisan Suvidha 2022 से क्या लाभ मिल सकता हैं?

Kisan Suvidha 2022 से क्या लाभ मिल सकता हैं इसके बारे में जानने के लिए निचे बताये गए इन मुख्य बिन्दुवों पर नजर डाले।

  • सरकार के द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लांच किया गया हैं।
  • इस किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी को प्रदान किया जायेगा।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के माध्यम से बाज़ार मूल्य, मौषम, कृषि इनपुट, डीलरो की जानकारी, किट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि की जानकारी किसान सुविधा ऐप/पोर्टल के माध्यम से बताया जायेगा।
  • जिससे की किसान फसल की गुणवता में सुधार कर पाएंगे।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को हिंदी व इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता हैं।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का पैसा देने की जरूरत नही हैं, यह पोर्टल निशुल्क हैं।
  • इस पोर्टल पर डाटा जिला व ब्लाक स्तर पर राज्य के द्वारा नियंत्रित किया जाता हैं।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम के द्वारा विकसित किया गया है।




Kisan Suvidha 2022 के लिए योग्यता व पात्रता

  1. आवेदक भारत का मूल निवासी होने चाहिए।
  2. किसान सुविधा योजना का लाभ सिर्फ किसान को ही मिल पायेगा।



Kisan Suvidha 2022 के लिए उपयुक्त डाक्यूमेंट्स

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • स्थायी प्रमाण पत्र 
  • जमीन का दस्तावेज/LPC/Rashid
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी




Kisan Suvidha 2022 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल से किसानों को जो भी समस्या आ रहे है उनका हल निकालना।
  • इसके जारी खेती से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी किसानों तक पहुचाना हैं।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग हर किसान कर सकते हैं, इसमें हिंदी व इंग्लिश दोनों भाषाए देखने को मिल जायेंगे।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही देना हैं।
  • इस किसान सुविधा पोर्टल डाटा जिला व ब्लाक स्तर पर राज्य नियंत्रित किया जाता हैं।




Kisan Suvidha 2022 App Download Kaise kare

अगर आप सभी भी Kisan Suvidha 2022 App Download Kaise Kare इसे जानना चाहते है तथा इसका यूज़ करना चाहते है तो निचे बताये गए इन निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके Kisan Suvidha 2022 App Download Kaise Kare इसे पूरा कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के Google Play Store को ओपन करना हैं।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप लिखकर सर्च करना हैं।किसान सुविधा 2022 ऐप पोर्टल
  • इसके बाद आपके मोबाइल की स्क्रीन पर ढेरों सारे एप्लीकेशन नज़र आ जायेंगे।
  • इसके आपको किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आप किसान सुविधा ऐप को इंस्टाल वाले विकल्प पर क्लीक करना हैं।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप डाउनलोड हो जायेगा।




Kisan Suvidha 2022 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको किसान सुविधा पोर्टल पर जाना हैं।
  • अब किसान सुविधा पोर्टल का होम-पेज खुलकर आ जायेगा।kisan suvidha 2022, kisan suvidha portal
  • आपको यहाँ पर रजिस्टर के विकल्प पर क्लीक करना हैं।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से पूरा भरना हैं।
  • इसके बाद आपको सभी उपयुक्त डाक्यूमेंट्स को यहाँ पर अपलोड करना हैं।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लीक कर देना हैं।
  • इतना करने के बाद आप किसान सुविधा पोर्टल में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

उपरोक्त ऊपर बताये गए इन निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके किसान सुविधा पोर्टल में आप सभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसका पूरा प्रोसेस हमने आपको ऊपर बता दिया हैं।



Kisan Suvidha 2022 App/Portal पर क्या-क्या सुविधा मिलेगा?

Kisan Suvidha 2022 App/Portal में आपको यह निम्नलिखित सुविधाए देखने को मिल जायेगा।

  • मौषम:- इस विकल्प के माध्यम से मौषम से सम्बंधित सभी जानकारी को प्राप्त किया जा सकता हैं। 
  • डीलर्स:- इस विकल्प के माध्यम से किसान सभी डीलर से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इसमें आपको डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि की जानकारी मिल जायेगा।
  • मार्किट प्राइस:- इस विकल्प से किसान मार्किट में फसलों का क्या भाव है उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्लांट प्रोटेक्शन:- किसानो द्वारा अपनी फसल का संरक्षण करने से सम्बंधित जानकारी किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता हैं। 
  • फोटो अपलोड:- यदि किसानों की फसल की स्तिथि ठीक नही हिया तो किसान अपनी फसल की फोटो को अपलोड कर सकते हैं, जिसके पश्चात उनको कृषि विशेषग्य के माध्यम से सलाह प्रदान किया जायेगा।
  • एग्रो एडवाइजरिज:- इस ऐप के माध्यम से किसानो द्वारा कृषि विशेषग्य की जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं।
  • किसान कॉल सेण्टर:- इस पोर्टल पर किसान कॉल सेण्टर का नंबर भी उपलब्ध हैं, अगर किसान को किसी भी प्रकार का समस्या है तो वे इस नंबर पर संपर्क कर अपने समस्या को बता सकते हैं।
  • सॉइल हेल्थ कार्ड:- इस विकल्प के माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त किया जा सकता हैं। जिससे की किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकें।
  • कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन:- इस विकल्प के माध्यम से किसानों के द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम व कोल्ड स्टोरेज की जानकारी का पता लगा सकते हैं।




Kisan Suvidha 2022: Important Links



Kisan Suvidha App Download Click Here
Official Website Click Here
Home-Page Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Krishi Vibhag Vacancy 2022 Click Here


निष्कर्ष

हमने अपने इस आर्टिकल में आप सभी को Kisan Suvidha 2022 के लिए आवेदन कैसे करें तथा किसान सुविधा 2022 योजना क्या है इससे क्या लाभ मिल सकता हैं आदि की जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में प्रदान किया हैं। किसान सुविधा 2022 योजना से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारी हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप तक पहुचाया हैं।

उम्मीद करता हु की मेरे द्वारा दिया गया जानकारी आपको पसंद आया होगा तो इस आर्टिकल को और भी लोगो तक जरुर शेयर करें तथा इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव है तो उसे आप हमें कॉमेंट्स के माध्यम से बता सकते हैं। यहाँ तक पढ़ने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद:



इन्हें भी पढ़ें




Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top